फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of treason Gilani and Khalid old friendship

देशद्रोह के आरोपी खालिद व गिलानी में पुरानी यारी

Thu, 18 Feb 2016 03:00 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
accused of treason Gilani and Khalid old friendship

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद की एसएआर गिलानी से करीब पांच साल पहले डीयू में दोस्ती हुई थी। उमर के बुलावे पर वर्ष 2014 में गिलानी जेएनयू पहुंचे थे।

विज्ञापन


जेएनयू में गिलानी के अलावा कई अन्य कश्मीर अलगाववादी संगठनों से जुड़े लोग भी आते-जाते थे। जेएनयू प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर उमर को संदिग्ध गतिविधियों के चलते दो बार चेतावनी देकर छोड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि उमर को छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र संगठनों का साथ था, इसलिए विवि प्रशासन ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। उमर कैंपस में वामपंथी छात्रों के बीच उनकी विचारधारा के तहत लाल सलाम भी करता रहा। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान वर्ष 2015 में उसने कई छात्र संगठनों के लिए केंपेनिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद के पास कैंपस में आउटसाइडर कश्मीरी छात्र आते रहते थे

accused of treason Gilani and Khalid old friendship

विवि प्रबंधन सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस वर्ष 2015 में कैंपस आई थी और उमर के साथ करीब एक दर्जन छात्रों के नाम पूर्व कुलपति प्रो. एसके सोपोरी को दिए थे। सोपोरी ने जांच के आधार पर उमर खालिद को दो बार चेतावनी दी थी।

हालांकि हर बार चेतावनी पर उमर का साथ  देने के लिए कई छात्र संगठनों के नेता भी मौजूद होते थे। इसलिए विवि प्रशासन उमर को नसीहत देकर छोड़ देता था। उमर खालिद के पास कैंपस में आउटसाइडर कश्मीरी छात्र आते रहते थे।

पुलिस ने कुलपति प्रो. एसके सोपोरी को ढाबा में कैमरे लगाने की सलाह दी थी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लग सके। हालांकि, एक साल बाद भी कैमरे नहीं लगे हैं।

खालिद की तलाश में कई जगह छापे

accused of treason Gilani and Khalid old friendship

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मुख्य आरोपी उमर खालिद को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस शिमला, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उमर खालिद व उसके साथियों के गिरफ्त में आने के बाद ही पूरी घटना से पर्दा उठ सकेगा। उमर खालिद के लिंक जम्मू कश्मीर के अलगाववादी लोगों के साथ सामने आ रहे हैं।


जेएनयू मामले के बाद उमर खालिद टीवी कार्यक्रमों में नजर आ रहा था, लेकिन एफआईआर दर्ज होते गायब हो गया। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद की लोकेशन शिमला, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में आ रही है।

दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार व मंगलवार को शिमला व हिमाचल प्रदेश में दबिश दी थी। वह पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही निकल चुका था। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर स्थित उमर खालिद के घर पर भी दबिश दी थी। घर पर उसके माता-पिता मिले थे। उनका कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि उमर खालिद कहां है। वह उनसे भी बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed