फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of Rs 1.25 crore theft in Karnataka arrested in Delhi

Delhi NCR News: कर्नाटक में हुई सवा करोड़ की चोरी का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

संभल का गैंग दक्षिण भारत में जाकर करता था चोरिंया, एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
-आरोपियों ने कर्नाटक के बेलागवी स्थित शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक मकान से सवा करोड़ के गहने
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को दिल्ली के ख्याला इलाके से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कर्नाटक के बेलागवी में हुई सवा करोड़ से अधिक के जेवरात चोरी करने में एक आरोपी को ख्याला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिंटू बिसवास के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। आरोपी मिंटू ने बताया है कि वह संभल, मुरादाबाद, यूपी में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है। गैंग टूरिस्ट बनकर दक्षिण भारतीय राज्यों की यात्राएं करते हैं। वहां कुछ समय बिताने के बाद आरोपी बंद पड़े घरों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी की गिरफ्तारी की अपराध शाखा ने कर्नाटक पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि उनकी टीम लगातार फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। इसी बीच कर्नाटक के बेलागवी स्थित शाहपुर पुलिस थाने से टीम को खबर मिली कि चोरी के एक मामले का आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मकान से 800 ग्राम सोना चोरी कर लिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए हुबली गया हुआ था। इस बीच आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनपुट के आरोपी की लोकेशन का पता किया। बाद में आरोपी मिंटू बिसवास को ख्याला, पश्चिम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह संभल, मुरादाबाद चोर गिरोह का सदस्य है। गिरोह में चंद्रभान उर्फ मोटा, नसीम सैफी और दीपक के अलावा कई अन्य लोग शामिल हैं। चोरी के बाद सभी आरोपी संभल पहुंचे। चोरी का सोना इन लोगों ने वहां बेचा और पैसे आपस में बांटकर सभी अलग-अलग जगह के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article