{"_id":"fb32e6b99fce5784ca53afe1d7a87da8","slug":"accused-of-raping-with-bhu-student-the-police-could-not-find-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू छात्रा से रेप के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू छात्रा से रेप के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू की छात्रा से रेप का प्रयास किए जाने के मामले को डेढ़ माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अब बताया जा रहा है कि परिजनों ने सहयोग नहीं किया, जिससे घटना का खुलासा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली की रोहिणी निवासी रीना (21) (परिवर्तित नाम) बीएचयू में एमए इक्नोमिक्स की प्रथम वर्ष की छात्रा है। 4 जनवरी को वह ऑटो से वसुंधरा अपने दोस्त के पास जा रही थी।
विज्ञापन
ऑटो वाले ने सेक्टर-62 स्थित ए ब्लॉक में उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। रीना ने उसका विरोध किया और चीखना शुरू कर दिया, जिससे चालक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस के अनुसार रीना पहले बनारस जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गई थी। रिजर्वेशन होने के बावजूद वह ट्रेन पर न चढ़कर वसुंधरा दोस्त के पास जाने के लिए ऑटो ले लिया।
उसकी योजना थी कि वह दोस्त के साथ अगले दिन बनारस जाएगी। वसुंधरा जाने के क्रम में ऑटो चालक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। डीएसपी डॉ अनूप कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए सारे प्रयास किए गए।
कई ऑटो चालकों का पता किया गया, जिसमें दिल्ली के कुछ चालकों का फर्जी पता मिला। परिजनों ने आगे जांच में सहयोग करने से मना कर दिया, जिससे अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।