दरिंदे शाम ढलते ही पी लेते थे दारू, महिलाओं पर करते थे छींटाकशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार स्थित जेजे कालोनी में मासूम के साथ हुई हैवानियत के बाद दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि शाम ढलते ही प्रकाश, सीताराम व अन्य शराब पीकर महिलाओं के साथ छींटाकशी करते थे। कई बार लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस से कभी शिकायत नहीं की की गई।
मासूम के साथ हुई वारदात को लेकर स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। पीड़िता के मामा ने बताया कि उनका परिवार करीब चार-पांच साल से यहां रह रहा है।
महिलाओं से करते थे छींटाकशी
बच्ची के परिवार के अलावा, उसके मामा-मामी, मौसा-मौसी व अन्य रिश्तेदार रहते हैं। प्रकाश सीताराम के मकान में करीब डेढ़ माह पूर्व ही आया था।शाम ढलते ही प्रकाश, सीताराम व रेवती और अन्य पड़ोसी एक जगह बैठकर दारू पी लेते थे।
इसके बाद जमकर हंगामा होता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि दारू की वजह से ही मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि आनंद विहार इलाके में नशे में धुत तीन लोगों ने शुक्रवार शाम पांच साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। खून से लथपथ मासूम को देखकर भीड़ ने मौके पर ही आरोपी प्रकाश (26) को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था।