फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of Gangrep was not arrested after Half year has passed.

डेढ साल बीत गया, लेकिन नहीं गिरफ्तार हुआ गैंगरेप आरोपी

Tue, 20 Jan 2015 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Jan 2015 05:19 AM IST
विज्ञापन
accused of Gangrep was not arrested after Half year has passed.

गुड़गांव के पुन्हाना में करीब डेढ़ साल पहले पंद्रह साल की नाबालिग लड़की से गैंप रेप करने के आरेपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में पुलिस के खिलाफ भारी रोश है। इसके साथ उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तार करने की रेवाड़ी रेंज की आईजी से की मांग की है। इस बारे में डीएसपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी और पोसका के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


मेवात इलाके के गांव ममोलाका निवासी पंद्रह साल की पीडित लडकी ने अपने परिवार के साथ मिलकर रेवाडी रेंज की आइजी ममता से दी शिकायत में बताया कि वह दिनांक 20 अक्तुबर 2013 को शाम को शौच के लिये गई हुई थी, इसी दौरान गांव के ही मुस्तकीम, आरिफ, मुफीद और राहुल पुत्र इंद्रीश तथा राहुल पुत्र जमालू ने उसे पकड लिया तथा चारों ने उसके साथ बारी-बारी से गलत काम  किया। तथा उसे करीब तीन-चार घण्टें के बाद छोडा। पीडिता का कहना है कि जब इसके बारे में परिजनों ने आरोपियों से कहा तो आरोपियों ने मेरे पविर के साथ मारपिटाई की।

विज्ञापन


पीडित परिवार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी और पोसका के तहत मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन डेढ साल बीत जाने के बाद किसी भी आरोपी को गिर?तार नहीं किया गया है। उन्होने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। पुलिस से उन्होने सांठगांठ की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला वापिस लेने के लिये आये दिन मारपिटाई और धमकी दे रहे हैं। यहां तक की फैंसले का दवाब बनाने के लिये रिश्तेदारों और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिये शिकायत बाजी कर रहे हैं। उन्होने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकडने के लिये कभी जाती ही नहीं हैं। वहीं डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा का कहना है कि आरोपियों की गिर?तारी के लिये दबिश दी जा रही है। आरोपी गांव से फरार हैँ जल्दी ही उनको गिर?तार कर लिया जाऐगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed