फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused involved in making fake passports for criminals arrested from Ghaziabad

संशोधित : अपराधियों के जाली पासपोर्ट बनवाने में शामिल आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने डॉक्युमेंट्स की जालसाजी और नकली पासपोर्ट भी किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जेल में बंद कुख्यात बदमाश सलीम पिस्टल समेत संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के लिए जाली पासपोर्ट और फर्जी दस्तावेज बनवाने में शामिल एक भगोड़े बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने डॉक्युमेंट्स की जालसाजी और नकली पासपोर्ट बरामद किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जनवरी में नई दिल्ली की अदालत ने आरोपी हरदेश उर्फ सोनू को भगोड़ा अपराधी करार किया था। हरदेश, विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी नंदू गिरोह और सलीम पिस्टल गिरोह समेत संगठित आपराधिक समूहों के सदस्यों के लिए जाली पासपोर्ट व फर्जी पहचान पत्र बनवाता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगातार तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं पर हरदेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पहले गिरफ्तार एक आरोपी ने खुलासा किया था कि हरदेश ने उसके और अन्य साथियों के लिए जाली पासपोर्ट बनवाए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि हरदेश ने गैंगस्टर सलीम पिस्टल के लिए भी जाली पासपोर्ट बनवाया था और उसके गिरोह को धन मुहैया कराया था।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता था
पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र और पासपोर्ट तैयार करता था ताकि गिरोह के सदस्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बच सकें व विभिन्न क्षेत्रों में अवैध आवाजाही सहित अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रख सकें। पुलिस के मुताबिक, हरदेश आनंद विहार के जागृति एन्क्लेव का निवासी है और गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रह रहा था। हरदेश की गिरफ्तारी से जाली पासपोर्ट रैकेट, संगठित आपराधिक नेटवर्क और उनके अंतरराज्यीय संबंधों के बारे में खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी वर्तमान में सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed