फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused involved in 35 criminal cases

Delhi NCR News: 35 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सुंदर नगरी निवासी 34 वर्षीय सलमान को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। उस पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे टीम रोड नंबर-56 की सर्विस रोड पर योरको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और गाजीपुर गांव की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed