Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in the murder of a woman in the Burari area arrested

दिल्ली: बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सिर पर पत्थर से किए थे कई वार

Sat, 14 Nov 2026 10:20 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गलत इरादे से महिला के पास गया था और फिर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Accused in the murder of a woman in the Burari area arrested
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में महिला की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामना आया है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गलत इरादे से महिला के पास गया था और फिर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, 7/11 की रात को यह हत्या तब हुई जब पीड़िता नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। 36 वर्षीय आरोपी प्रमोद रात के समय वहां से गुजर रहा था, तभी उसने पीड़िता को उठाया और पास के एक खाली प्लॉट में ले गया। पीड़िता ने उसे छूने और एक तरफ ले जाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed