{"_id":"6a610cb1895663faf403fda1","slug":"accused-in-chandhat-house-shooting-arrested-to-be-interrogated-under-police-remand-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-126256-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चांदहट में घर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चांदहट में घर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सीआईए पलवल ने चांदहट गांव में रंजिश के चलते घर पर फायरिंग करने के मामले में नामजद आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला निवासी चांदहट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात लाले उर्फ अजित के घर पर फायरिंग की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार में आया, गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। वह समय रहते हट गया, जिससे गोली गेट पर लगी। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाना चांदहट पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई श्रीचंद की टीम ने 21 जुलाई को अलावलपुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल, कार की बरामदगी और घटनास्थल की निशानदेही के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।