फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused escapes from CISF custody at Indira Gandhi International Airport delhi

सीआईएसएफ की लापरवाही: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टडी से फरार हुआ दुष्कर्म आरोपी, देखते रह गए जवान

Mon, 25 Dec 2023 04:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Dec 2023 04:17 PM IST
सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की लापरवाही देखने को मिली है। यहां एक दुष्कर्म का आरोपी सीआईएसएफ की हिरासत से फरार हो गया।
 

विज्ञापन
accused escapes from CISF custody at Indira Gandhi International Airport delhi
CISF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंपंजाब के लुधियाना में दर्ज दुष्कर्म मामले का एक आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से फरार हो गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने के बाद उसे पकड़कर सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव खंट, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 20 दिसंबर को अमनदीप बहरीन से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा था। कागजात की जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों को पता चला कि अमनदीप के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। उसके खिलाफ अप्रैल 2020 में सिटी खन्ना लुधियाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमनदीप को सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद निगरानी कर रहे सीआईएसएफ कर्मी के बाथरूम जाने के बाद आरोपी आगमन गेट संख्या 33 के पास कूदकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी आरोपी नहीं मिला। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने इसकी जानकारी इमिग्रेशन विभाग को दी। उसके बाद विभाग के अधिकारी ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में आरोपी के भागने के बाबत शिकायत दी। शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed