फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused cleric arrested for swindling under the guise of faith healing.

Delhi NCR News: झाड़-फूंक के नाम पर 32 लाख की ठगी करने वाला आरोपी मौलवी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
डर और अंधविश्वास बनाकर परिवार को लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। राजस्थान के खैरथल निवासी एक महिला को झाड़-फूंक और भूत-प्रेत का डर दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मौलवी नूरदीन पुत्र सद्दर को पुन्हाना के आंधाकी गांव से गिरफ्तार किया है। बिछौर पुलिस के साथ खैरथल पुलिस ने आंधाकी गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया । राजस्थान की खैरथल पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
खैरथल पुलिस के एएसआई राम प्रताप ने बताया कि दांतला चौक क्षेत्र निवासी पूजा देवी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में परिवार की परेशानियों के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें एक कथित तांत्रिक से मिलवाया। तांत्रिक ने घर में जिन्न और बुरी शक्तियों का साया होने का दावा करते हुए परिवार के किसी सदस्य की जान जाने तक की आशंका जताई। आरोप है कि भय का माहौल बनाकर आरोपियों ने झाड़-फूंक, पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान कराने के नाम पर लगातार रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पहले 25 हजार रुपये लिए गए और बाद में विभिन्न अनुष्ठानों, मौलवियों को बुलाने तथा पूजा सामग्री के नाम पर कई किश्तों में लाखों रुपये वसूल लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि परिवार ने बैंक खातों से पैसे निकालकर आरोपियों को दिए। कई बार घर और अन्य स्थानों पर पूजा-पाठ व झाड़-फूंक की रस्में कराई गईं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रुपये वापस मांगने और पुलिस कार्रवाई की बात कही तो उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपियों ने कुल 31 से 32 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 318(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई रामप्रताप का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article