फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused cannot be forced to undergo narco test upon refusal: High Court

आरोपी के इन्कार पर नार्को टेस्ट के लिए मजबूर नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी के साफ इन्कार के बाद शिकायतकर्ता की मांग पर उसे नार्को एनालिसिस टेस्ट के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। न्यायामूर्ति पुरुषइंद्र कुमार कौरव ने 21 वर्षीय महिला की मौत के मामले में उसके पिता की याचिका खारिज कर दी। पिता ने आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। दो आरोपियों जसपाल उर्फ टिंकू और विवेक कुमार उर्फ मोनू ने अदालत के सामने टेस्ट से इन्कार किया था। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के सेल्वी और अमलेश कुमार फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि बिना सहमति नार्को टेस्ट कराना व्यक्ति की संवैधानिक सुरक्षा और व्यक्तिगत आजादी के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार आरोपी की संवैधानिक सुरक्षा से ऊपर नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed