फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrests of north east girl molestation

नॉर्थ-ईस्ट की लड़की से अश्लील हरकत करने वाले गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Mar 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused arrests of north east girl molestation

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पूर्वोत्तर की युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट व उसके दोस्तों को टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जयपुर, राजस्थान निवासी अंकुर जेनानी और मयूर विहार निवासी सुमित सिंह राठौर (23) ने युवती व उसके दोस्तों का कई किलोमीटर तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी आश्रम चौक पर युवती के दोस्तों की बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट की युवती से अश्लील हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी दोस्त हैं और ट्रेवल एजेंसी में काम करते हैं। आरोपी चार मार्च की रात निजामुद्दीन इलाके में स्थित कॉमसम रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां नार्थ ईस्ट की युवती अपने चार दोस्तों के साथ खाना खाने आई थी।


आरोपियों का युवती के दोस्तों से घूरकर देखने पर झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया। रेस्टोरेंट के बहार आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। दोस्तों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब पीड़ित पक्ष के लोग मौके से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने लांसर कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। आश्रम पर आरोपियों ने एक बाइक में जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। जिससे युवती का दोस्त रिंकी घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों की लांसर कार को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed