फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused  arrested who ran away after hitting Kripalu Maharaj daughter car

Kripalu Maharaj: कृपालु महाराज की बेटी की कार में टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Mon, 25 Nov 2024 05:40 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी की कार में टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी परिचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
accused  arrested who ran away after hitting Kripalu Maharaj daughter car
कृपालु महाराज की बेटी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी (78) की कार में टक्कर मारकर फरार होने वाले परिचालक को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू उर्फ उपेंद्र कुमार निवासी राजा का ताल फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वहीं, फिरोजाबाद के आरोपी चालक सोनू की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली द्वारका में सेक्टर-10 की रहने वालीं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, उनकी बहनें डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी रविवार रात मथुरा के वृंदावन से दिल्ली के लिए चली थीं। उनके साथ चालक संजय मलिक व अनुयायी मथुरा निवासी हंसा पटेल, प्रतापगढ़ निवासी कंचन उर्फ कश्मीरा, दिल्ली निवासी गरिमा, दिल्ली निवासी दीपक भरेजा भी थे। सभी लोग सिंगापुर जाने के लिए वृंदावन से दिल्ली के एयरपोर्ट जा रहे थे। दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर के बोर्ड के पास रविवार रात तड़के करीब 3:40 बजे नोएडा की तरफ खाली बोतल फिरोजाबाद से करनाल जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने डॉ. विशाखा त्रिपाठी के काफिले में शामिल टोयोटा इनोवा हायक्रॉस कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


तेज टक्कर के कारण इनोवा हायक्रॉस लेफ्ट साइड के क्रैश बैरियर पर चढ़ गई थी। वहीं, कैंटर इनोवा के आगे खड़ी टोयोटा कैमरी कार पर चढ़ गया था। इससे टोयोटा कैमरी में सवार डॉ. विशाखा त्रिपाठी उसमें दब गईं। वहीं, टोयोटा इनोवा हायक्रॉस में सवार डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के अलावा चालक संजय, दीपक भरेजा, दिल्ली निवासी गरिमा गुप्ता, हंसा पटेल, प्रतापगढ़ निवासी कंचन पटेल उर्फ कश्मीरा घायल हो गए थे। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। वहीं, दोनों बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल चालक संजय, चालक दीपक भरेजा, दिल्ली निवासी अनुयायी गरिमा गुप्ता, हंसा पटेल को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चालक और अन्य अनुयायी महिलाओं की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे में घायल वही प्रतापगढ़ निवासी कंचन पटेल उर्फ कश्मीरा को ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कश्मीरा पटेल के सिर की सर्जरी की गई है। उनके चेस्ट में भी गहरी चोट आई है। अभी वह वेंटिलेटर पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस का कहना है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा धारा-281 (लापरवाही से वाहन चलाने), 125ए (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा-106(1) (किसी व्यक्ति की मृत्यु के मामले में लापरवाही),धारा-125बी (किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालने वाला कार्य), धारा-324 (2) शरारती कार्य से व्यक्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं केस दर्ज किया गया है।


घटना के बाद इसका एक वीडियो भी आया सामने 
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कारों और कैंटर एक वीडियो भी सामने आया है। 51 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि इनोवा हायक्रॉस को टक्कर मारने के बाद कैंटर टोयोटा कैमरी पर गिरा पड़ा है। वहीं, इनोवा हायक्रॉस क्रैश बैरियर पर चढ़ी हुई है। इसका डिपर चल रहा है। वहीं, टोयोटा कैमरी तेज टक्कर के बाद उल्टी में दिशा में हो गई। तेज टक्कर के बाद दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कारों के पास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed