Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in case of murder of two year old child in Khajuri Khas area

Delhi Crime: पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए की दो वर्षीय बच्चे की हत्या, 40 साल का शाका गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 06:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Nov 2025 06:43 AM IST
सार

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने खुलासा किया है कि बच्चे के पिता से हुए झगड़ा का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Accused arrested in case of murder of two year old child in Khajuri Khas area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला के खजूरी खास इलाके में दो साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 40 साल के शाका को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने खुलासा किया है कि बच्चे के पिता से हुए झगड़ा का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 3 अक्तूबर को एक दंपती ने खजूरी खास थाने में अपने दो साल के बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बच्चा खजूरी चौक के पास से गायब हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। बच्चे की तलाश के लिए कई टीम गठित की गईं। अगले दिन खजूरी खास के सीआरपीएफ कैंप की चहारदीवारी के पास बच्चे का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


क्राइम और फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत हासिल किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद एक संदिग्ध दिखा। संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों में संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे। रविवार को पुलिस ने संदिग्ध शाका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आस पास के इलाके में रहता था और इधर उधर घूमता था। जांच में पता चला कि उसपर चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या
भलस्वा डेयरी इलाके में धमकाने से परेशान कुछ लड़कों ने ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त करण के रूप में हुई है। हमलावरों ने हत्या के बाद युवक पर बेरहमी से पत्थर से हमला कर उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार आठ नवंबर को करण को झगड़े में घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करण के दोस्त के अनुसार कुछ लड़के उसे ई-रिक्शा से जबरन अपने साथ ले गए थे। बाद में वह पाइपलाइन के पास गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस टीम ने जांच कर आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग समीर और सुलेमान शामिल हैं। समीर ने बताया कि मृतक अक्सर उन्हें धमकाता था, इसी रंजिश में काम के बहाने करण को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। नाबालिग आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है।


पानी गर्म करते समय करंट लगने से युवती की मौत
महिपालपुर स्थित अपने घर में पानी गर्म करते समय बिजली की रॉड से करंट लगने से मणिपुर की 23 वर्षीय युवती रिंग थूईलियू फ्लोरेंस की मौत हो गई। जिले की वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया था और जांच शुरू कर दी थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने सोमवार को बताया कि इस घटना के संबंध में रविवार रात मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवती बाथरूम में बेहोश पड़ी थी और हाथ में बिजली की रॉड थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला नहाने गई थी और पानी गर्म करने के लिए रॉड का इस्तेमाल कर रही थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसी इमारत में रहने वाली उसकी दोस्त उसे देखने गई और दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed