{"_id":"5e1c84ba8ebc3e87fb45a8a3","slug":"accused-absconded-for-misdemeanor-of-a-girl-by-pretending-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म गर्भवती होने पर आरोपी फरार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म गर्भवती होने पर आरोपी फरार, मामला दर्ज
Mon, 13 Jan 2020 08:24 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीबी एंक्लेव इलाके में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी रफूचक्कर हो गया। युवक के लापता होने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। परिजन उसे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां गर्भवती होने का पता चलने पर मामला की सूचना पुलिस को दी गई।
छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक की लोकेशन पता लगाने का प्रयास कर रही है। मूलरूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता शालू (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं।
ताहिरपुर में रहने वाला चंदन नामक युवक आते-जाते समय उसका पीछा करता था। करीब आठ माह पूर्व आरोपी ने पीड़िता से प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया। आरोप है कि एक दिन आरोपी पीड़िता को अपने कमरे पर ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जल्द शादी करने की बात करने लगा। इधर आरोपी पीड़िता को धमकाकर लगातार वारदात को अंजाम देने लगा। इस बीच शालू गर्भवती हो गई। इसकी भनक आरोपी को लग गई। आरोपी अपना कमरा खाली कर चुपचाप फरार हो गया।