{"_id":"6a677af982d27a0bad080716","slug":"accountant-suspended-for-transferring-govt-land-to-hubby-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-101476-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला लेखपाल ने पति के नाम की सरकारी जमीन, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला लेखपाल ने पति के नाम की सरकारी जमीन, निलंबित
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के बंजरपुर गांव का मामला, डीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोप और प्राथमिक जांच में गड़बड़ी मिलने पर महिला लेखपाल नीरज लता को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि लेखपाल ने बंजरपुर गांव में तैनाती के दौरान 450 वर्ग मीटर सरकारी जमीन घरौनी (ग्रामीण आवासीय अभिलेख) में पति के नाम दर्ज कर दी। डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
2020 से 2023 तक नीरज लता गांव की लेखपाल थी। उन्होंने घरौनी बनाने के दौरान सरकारी जमीन पति के नाम दर्ज कर दी और जमीन को आबादी दिखाया गया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी मेधा रूपम तक पहुंची। उन्होंने तहसीलदार को जांच सौंपी। लेखपाल ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया। सदर तहसील की नायब तहसीलदार ज्योत्सना सिंह को आगे की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला लेखपाल फिलहाल बिलासपुर गांव में तैनात थी। उसे जिला मुख्यालय से अटैच किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह तहसील की टीम गांव में पहुंची थी। वह प्रमोद, पुत्र प्रेम दयाल के बारे में जानकारी ले रही थी। प्रमोद नाम के तीन व्यक्ति गांव में हैं। सभी ने जमीन उनके नाम दर्ज होने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन को घरौनी में आबादी दिखाया गया है, वहां पर होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन
कोट
महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उस पर परिवार के किसी सदस्य के नाम सरकारी जमीन दर्ज करने का आरोप है। नायब तहसीलदार को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -आशुतोष गुप्ता, एसडीएम, सदर तहसील