{"_id":"5d3f83c18ebc3e6ca06b7011","slug":"according-to-the-meteorological-department-july-8-hottest-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमते ही उछला पारा, उमस बढ़ी, आठ साल में सबसे गर्म रहा 29 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमते ही उछला पारा, उमस बढ़ी, आठ साल में सबसे गर्म रहा 29 जुलाई
Tue, 30 Jul 2019 05:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दो दिन से तेज बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। यह बीते आठ वर्षों में 29 जुलाई का सबसे अधिक तापमान रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को भी बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड में 5.5 मिमी व पालम में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुबह के बाद बारिश नहीं होने से थोड़ी गर्मी बढ़ गई और नमी में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। उमस होने से लोग पसीना-पसीना हो गए। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन अगस्त तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक अगस्त के बाद दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
आठ वर्षों में 29 जुलाई का तापमान
2011 34.0
2012 35.0
2013 36.0
2014 33.0
2015 34.0
2016 33.0
2017 36.0
2018 32.0