{"_id":"585d3bc74f1c1b2e4ee3ac35","slug":"accident-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू-बाईपास पर गैस गोदाम के निकट कार व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह भेज दिया गया है। कार चालक घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित हसन मोहम्मद निवासी गांव निजामपुर थाना तावडू से बताया की उसका रिशतेदार शाहिद पुत्र इसाक निवासी गांव बडोज तहसील रामगढ़ जिला अलवर ट्रक पर बतौर चालक नौकरी करता था। शुक्रवार को शाहिद ट्रक को गांव निजामपुर में खड़ा कर टीवीएस मोटरसाइकिल से अपने भाई रहीस को लेने के लिए तावडू-नूंह बाईपास पर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह बाईपास पर गैस गोदाम के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही आई-20 कार के अज्ञात चालक ने गफलत व लापरवाही से कार को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया की उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल जाते समय शाहिद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है।