फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident on yamuna expressway munger mp veena devi and former mp son ashutosh died probe on

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मुंगेर सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत

Sat, 27 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 27 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
accident on yamuna expressway munger mp veena devi and former mp son ashutosh died probe on
मृतक आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में बिहार के मुंगेर से सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार का निधन हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 5:30 हुआ। हादसे के वक्त आशुतोष अपनी टोयोटा कार से एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि आशुतोष नोएडा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed