{"_id":"512e6a685bb85cda0c71ddc2d9cc2684","slug":"accident-on-yamuna-expressway-due-to-fog-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 24 Nov 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से डंपर चालक की मौत गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर पंक्चर होने के बाद एक्सप्रेसवे पर चालक-परिचालक टायर बदल रहे थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। एक्सप्रेसवे पर देर रात फॉग होने के चलते यह घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिला एटा के गांव पीपल खेड़िया निवासी सलामुद्दीन पुत्र यासीन डंपर पर चालक था। रविवार को वह अपने परिचालक इकरार के साथ जट्टारी से डंपर में डस्ट भरकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर नोएडा के लिए जा रहा था। रात करीब दो बजे गांव फलैंदा के पास पहुंचा, तभी डंपर के पीछे वाले पहिए में पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
चालक व परिचालक टायर बदलने के लिए डंपर को एक साइड में खड़ा करके टायर बदलने लगे। तभी आगरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर चालक व परिचालक गंभीर रूप् से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहां से होकर गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना हाईवे कंट्रोल रूम को दी। हाईवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चालक सलामुद्दीन(38) को मृत घोषित कर दिया। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रबूपुरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।