{"_id":"bc5eea05039dafcff057ae13e9ceb46d","slug":"accident-on-yamuna-expressway-8-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, आठ घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात जेवर और मथुरा टोल के बीच एक टाटा-सूमो का टायर फट गया जिससे गाड़ी पलट गई और चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नोएडा के गिझौड़ और खोड़ा निवासी बाबूलाल, संजू, कंचन, प्रिंस, डेविड, अंशु और राजू समेत आठ लोग टाटा सूमो से आगरा के लिए चले थे।
मंगलवार देर रात जेवर और मथुरा टोल के बीच (जीरो प्वाइंट से 69 किलोमीटर पर) अचानक गाड़ी का पीछे वाला टायर फट गया जिससे सूमो असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एक्सप्रेसवे और पुलिसकर्मी घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल लाए। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।