{"_id":"9d8a06e36ad0a2c6e5f2dab02aef7a6b","slug":"accident-on-yamuna-expressway-2-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक सूमो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में एक ट्रक की टक्कर से सेंट्रो कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी हरविलास और बुलंदशहर के राहतगढ़ी निवासी जयप्रकाश अपने पांच मित्रों के साथ सूमो से बालाजी के दर्शन के लिए गए थे। मथुरा के पास जीरो प्वाइंट से 117 किलोमीटर पर गाड़ी खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: इंतजार नहीं हुआ बर्दाश्त तो मार दी गोली
विज्ञापन
जयप्रकाश और हरविलास दोनों गाड़ी ठीक कराने का प्रयास कर रहे थे, जबकि अन्य पांच लोग सड़क किनारे खडे़ थे। रात में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो में टक्कर मार दी जिससे हरविलास और जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि ट्रक भी पलट गया और अन्य पांच लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे सभी घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, दिल्ली से आगरा जा रही एक सेंट्रो कार को जीरो प्वाइंट से 18 किलोमीटर पर पीछे से एक तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर से सेंट्रो सवार विशाल चतुर्वेदी और उनकी पत्नी बबीता के अलावा शिवानी और गोविंदा घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।