फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident on the expressway, killing four reflex Cantor

एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, टायर फटने से कैंटर पलटा चार की मौत

Thu, 22 Oct 2015 10:09 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
accident on the expressway, killing four reflex Cantor

यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राजस्थान के धौलपुर से दिल्ली फूल बेचने जा रहे मालियों का कैंटर जेवर टोल प्लाजा से पहले पलट गया। रफ्तार अधिक होने से कैंटर पहले डिवाइडर से टकराया फिर पलटते हुए रेलिंग से टकरा गया।

विज्ञापन


हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 21 लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर टोल चौकी पुलिस ने कैलाश अस्पताल की एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धौलपुर राजस्थान से 40 माली बृहस्पतिवार रात कैंटर में फूल भरकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए रात करीब बारह बजे कैंटर जैसे ही जेवर टोल प्लाजा के पास स्यारौल गांव के समीप पहुंचा कैंटर का टायर फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर टकराते ही मच गई चीख-पुकार

accident on the expressway, killing four reflex Cantor

इसके बाद कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने कैलाश अस्पताल व जेवर टोल पुलिस को सूचना दी।


इसके बाद 25 घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गंगाराम (35), विजेंद्र (32) व दीवान सिंह (36) व वीरी सिंह (35) ने दम तोड़ दिया।

वहीं, कृष्णा, रघुवीर, रामदयाल, गुलाब सिंह, चंद्रकांत, कैलाशी, वीरा, रतन सिंह, निहाल सिंह, प्रशांत, सुरेश, जारसिंह, सोरन, गोपीचंद, रामेश्वर, मलखान सिंह, अवकेश, मुन्ना करन सिंह व एक अज्ञात सभी निवासी सोनाकापुरा मालोनी धौलपुर राजस्थान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कैलाश अस्पताल के चिक्तिसा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि करन सिंह, सोरन व मुन्ना की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed