{"_id":"b1391b1b834a54641bfb3a011701bb6f","slug":"accident-in-gurgaon-1-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/गुड़गांव
Updated Sat, 21 Jun 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र के बालक इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात गलत दिशा में जा रहे एक टाटा मैजिक की स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। इसमें स्विफ्ट में सवार दादा-पोते की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं और एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीवर्दीपुर गांव निवासी जब्बार सिंह अपने परिवार के साथ मोदी नगर में एक रिश्तेदार को देखने गए थे। रात करीब दो बजे वह स्विफ्ट कार से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
बालक इंटर कॉलेज के सामने सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते एक रोड रोलर सड़क पर खड़ा था। अचानक दिखे रोड रोल से बचाया तो गलत दिशा में आ रहे टाटा-मैजिक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दादा-पोते जब्बार (62) और जीसान (5) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उनके बेटे मुस्तकीम व पुत्रवधू नसरीन और अफसाना समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि टाटा मैजिक का चालक भी घायल हुआ है, लेकिन वो मौका पाकर फरार हो गया।
ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह राम भरोसे हैं। ग्रेनो में ज्यादातर हादसों का कारण यातायात पुलिस है। यातायात पुलिस पर अकसर लोग वसूली का आरोप लगाते हैं कि वह ट्रैफिक व्यवस्था को छोड़कर उगाही में लगे रहते हैं। बृहस्पतिवार रात को भी जब हादसा हुआ था तो उस समय रोड रोलर सड़क पर खड़ा था और रांग साइड से टाटा मैजिक जा रहा था, जो हादसे का कारण बना।
ठेकेदार भी करते हैं लापरवाही
शहर के विकास को लेकर आए दिन कहीं न कहीं मरम्मत कार्य चलता रहता है। इससे अकसर लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार रात को अगर रोड रोलर सड़क के किनारे खड़ा न होता तो शायद दादा-पोते की मौत नहीं होती। हालांकि प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही पर उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
कैंटर और ऑटो टकराई, एक की मौत
गुड़गांव के रेलवे रोड पर शुक्रवार की सुबह कैंटर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इससे एक सवारी की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक को हल्की चोट लगी। पुलिस ने कैंटर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। सुबह दौलताबाद फ्लाईओवर के पास वाहनों की टक्कर में ऑटो में बैठे एक यात्री के सिर पर जोरदार चोट लगी।
इसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक की पिटाई कर दी। दुर्घटना की सूचना के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज लिया। मृतक की पहचान पालम विहार निवासी सुमित अग्रवाल (35) के रूप में हुई है।
करंट लगने से युवक की मौत
गुड़गांव के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक युवक को करंट लग गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी वसीम (19) पुत्र सेख साहिब के रूप में हुई है। वह सेक्टर-10 में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।