फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident in Delhi: Three laborers slept with the fireplace lit in the room, two died of suffocation

दिल्ली में हादसा : कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे तीन मजदूर, दो की दम घुटने से मौत... एक अचेत

Mon, 20 Jan 2025 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:21 AM IST
सार

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया। दो की मौत हो चुकी थी, तीसरे मजदूर की सांसें चल रही थी।

विज्ञापन
Accident in Delhi: Three laborers slept with the fireplace lit in the room, two died of suffocation
अंगीठी बनी काल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मुंंडका स्थित घेवरा गांव में शनिवार अंगीठी जलाकर सोए तीन मजदूरों का दम घुट गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया। दो की मौत हो चुकी थी, तीसरे मजदूर की सांसें चल रही थी।

विज्ञापन


फौरन उसे सीपीआर देकर अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त राजेश (44) और राजेंद्र सिंह (44) के रूप में हुई है। मुकेश पांडेय (26) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कंपनी के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मुंडका के गांव घेवरा स्थित त्यागी विहार में महिंद्रा लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी है। यहां गांव लाडपुर, दिल्ली का राजेश, पिलखर, यूपी निवासी राजेंद्र सिंह व रविदास नगर, यूपी निवासी मुकेश ट्रकों से सामान उतारने और लादने का काम करत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान चढ़ाने और उतारने का काम ज्यादातर रात के समय होता था। इसलिए तीनों रात के समय वहीं रुक जाते थे। शुक्रवार रात को ठंड अधिक थी। तीनों ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई। कमरे में हवा आने व जाने के लिए कोई जगह नहीं थी। इस बीच तीनों अंगीठी अंदर ही रखकर सो गए।

शनिवार सुबह के समय चाय वाला तीनों को चाय देने पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो वह पड़ोस की कंपनी से पवन नामक युवक को बुला लाया। अंदर झाककर देखने पर तीनों अचेत मिले। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर राजेश व राजेंद्र मृत मिले। बाकी मुकेश की सांसें चल रही थी।


उसे पीसीआर देकर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंगीठी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed