स्वाति मालीवाल को एसीबी का नोटिस, छापेमारी के बाद अब होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बुधवार को दिल्ली महिला आयोग को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
महिला आयोग में भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत पर नोटिस दिया गया है। एसीबी के मुताबिक अगले सोमवार को एक टीम आईटीओ स्थित दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर में जाकर उनसे पूछताछ करेगी।
इसी मामले में एसीबी ने 18 अगस्त को छापेमारी की थी। एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक 85 पदों पर भर्ती संबंधी फाइल महिला आयोग से ली गई थी।
महिला आयोग में हुई भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप
उसकी प्राथमिक जांच के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। सोमवार को हमारी टीम उनसे पूछताछ के लिए उन्हीं के दफ्तर में जाएगी।
उन्हें सूचित करने और पूछताछ प्रक्रिया की जानकारी के लिए यह नोटिस जारी किया गया है। बताते चले कि एसीबी यह कार्रवाई दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह व पूर्व मुख्य सचिव ओमेश सहगल की शिकायत पर की है।
जिसमें आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग में गैरकानूनी तरीके से 85 स्टाफ की तैनाती की है। इसमें ज्यादातर आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स या आप नेताओं के रिश्तेदार या पुराने साथी हैं। अध्यक्ष पद का दुरुपयोग करते हुए उनकी भर्तियां की गई हैं।