एसीबी ने पूछताछ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जारी किया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन ब्यूरो ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। 49 दिनों की केजरीवाल की सरकार में पानी के 2.5 लाख मीटर खरीदने में हुई गड़बड़ी की बात कहकर केस दर्ज कराया गया था।
हालांकि एसीबी ने नोटिस में कोई निश्चित तारीख का जिक्र नहीं किया है। शीला दीक्षित से पूछताछ के लिए समय मांगा गया है।
एसीबी का कहना है कि क्योंकि वे महिला हैं इसलिए उनसे पूछा गया है कि आप कब पूछताछ के लिए एसीबी आ सकती है।
आप ने एसीबी पर लगाया पक्षपात का आरोप
इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी पर पक्षपात करने के आरोप लगाया है। जलमंत्री कपिल मिश्रा का कहना है कि एसीबी ने जब मुझे नोटिस दिया था तो उसमें समय का जिक्र किया गया था।
लेकिन शीला दीक्षित के नोटिस में उन्हीं से पूछताछ के लिए समय मांगा गया है। इस तरह से शीला दीक्षित का एसीबी बचाव कर रही है।
हालांकि एसीबी का कहना है कि महिला होने के नाते उनसे पूछताछ के लिए समय मांगा गया है।