{"_id":"7b3717d89290b7316f52adc8dd776781","slug":"ac-buses-in-guagaon-and-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल गर्मी का सफर होगा शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल गर्मी का सफर होगा शानदार
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Jan 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में इस साल गर्मी में एसी बसों का सफर आसानी से उपलब्ध होगा। रोडवेज विभाग गर्मियों में सिटी के छोटे रूटों से लेकर लंबे रूटों पर एसी बसों उतारने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इस कड़ी में शुक्रवार या इससे पहले 10 नई लो फ्लोर वॉल्वो बसें रूटों पर शुरू की जाएंगी।
यह भी पढ़ें:नोएडा और ग्रेनो में सिर्फ एसी बसें चलेंगी
विज्ञापन
फिलहाल शहर के करीब डेढ़ दर्जन रूटों पर 48 एसी बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज के कार्यकारी महाप्रबंधक बीआर कुंडू ने कहा कि अक्तूबर से शहर की सड़कों पर एसी बसें चल रही हैं। कुछेक रूटों को छोड़कर बाकी रूटों पर बेहतर रिसपांस मिल रहा है। कुछ नए रूटों पर सेवा विस्तार की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मी में एसी के सफर को लोग तव्वजो देते हैं। उच्चाधिकारियों को नई बसों के लिए लिखा जा रहा है। उम्मीद है कि गर्मी शुरू होने तक 20 से अधिक बसें बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी। सभी रूटों पर एसी बसों का सफर मुहैया कराने का प्रयास है।
पांच रूटों पर शुक्रवार से वॉल्वो
शुक्रवार से पांच नए रूटों पर वॉल्वो बसों का सफर मुहैया होगा। सेवा का शुभारंभ परिवहन मंत्री आफताब अहमद करेंगे। बीआर कुंडू ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में सिटी बसों के बेड़े में 10 लो फ्लोर वॉल्वो बसें शामिल की गई थीं। उन बसों का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है। चालकों की कमी भी पूरी हो रही है। ऐसे में इन बसों को रूटों पर उतारा जा रहा है।
इन बसों को फरीदाबाद, बहादुरगढ़, आनंद विहार, बदरपुर बॉर्डर तथा उत्तम नगर चलाया जाएगा। फिलहाल द्वारका रूट को बढ़ाकर उत्तम नगर तक किया है। अभी इस रूट पर टाटा मारको पोलो की बस चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बदरपुर, आनंद विहार और बहादुरगढ़ तक एसी बसें चलाने के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा है। बीआर कुंडू ने बताया कि इन बसों का किराया सामान्य से दोगुना होगा। सामान्य बसों में प्रति छह किलोमीटर पांच रुपये वसूले जाते हैं।