{"_id":"649aa7a7eb8dc9bc4b037814","slug":"abvp-workers-protest-against-arvind-kejriwal-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, सीएम आवास के पास की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, सीएम आवास के पास की नारेबाजी
Tue, 27 Jun 2023 02:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:41 PM IST
सार
एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में डीयू के विभिन्न कॉलेजों, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित दिल्ली के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चल रहे कोचिंग संस्थानों के नियमन, मुखर्जी नगर कोचिंग संस्थान अग्निकांड में घायल छात्रों को मुआवजा देने, दिल्ली में बेतहाशा बढ़ रहे कमरों के किरायों को नियंत्रित करने के लिए किराया नियंत्रण अधिनियम लागू करने, फॉयर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक महात्मा गांधी रोड जाम रही। एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में डीयू के विभिन्न कॉलेजों, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित दिल्ली के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन