{"_id":"5809ef624f1c1b716b705c39","slug":"abvp-leader-and-jnu-student-saurabh-verma-gets-letter-of-threat-to-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी नेता को धमकी भरा पत्र: 'नजीब मामले में हाथ डाला तो टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी नेता को धमकी भरा पत्र: 'नजीब मामले में हाथ डाला तो टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
hunger strike in jnu
- फोटो : hunger strike in jnu
जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद के मामले में पूर्व सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। सौरभ के हॉस्टल के पते पर शाहिद खान नाम के व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर इस मामले से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन
पत्र में धमकी भरे शब्दों में लिखा है कि यदि नजीब नहीं मिला तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। सौरभ के मुताबिक, हॉस्टल के पते पर शाहिद खान, जहांगीरपुरी निवासी ने यह पत्र भेजा है, जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है।
विज्ञापन
सौरभ के मुताबिक, इस पूरे मामले में उसका रोल नहीं है। हालांकि इस मामले में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
