{"_id":"69786533d734b926a6067e11","slug":"absconding-gangster-with-20-cases-arrested-near-delhi-s-dwarka-expressway-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Kavach 12.0: दो साल से फरार अपराधी पकड़ा गया, दिल्ली-हरियाणा में 20 केसों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Kavach 12.0: दो साल से फरार अपराधी पकड़ा गया, दिल्ली-हरियाणा में 20 केसों में था वांछित
Tue, 27 Jan 2026 12:48 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली और हरियाणा में करीब 20 आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल 35 साल के एक अपराधी को द्वारका एक्सप्रेसवे के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी फरार गैंगस्टर्स और उनके साथियों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन कवच 12.0' के तहत की गई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान रविंदर देसवाल उर्फ छोटा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह पिछले दो वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था, टोल प्लाजा पर काम कर रहा था और पहचान से बचने के लिए बार-बार जगह बदल रहा था और जान-पहचान वालों के नाम पर मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि उसे 24 जनवरी को द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास थोड़ी देर पीछा करने के बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन