फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Absconding former Law Minister Somnath Bharti, will now take strict action

फरार हैं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती, अब होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2015 04:18 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 04:18 AM IST
विज्ञापन
Absconding former Law Minister Somnath Bharti, will now take strict action

आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को पुलिस पूछताछ में शामिल नहीं हुए। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे द्वारका थाने बुलाया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब सोमनाथ भारती को पूछताछ के लिए समय नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सोमनाथ भारती जांच में सहयोग करेंगे। उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। अगर वह पूछताछ में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त शुक्रवार को गृह मंत्रालय गए थे। दक्षिण-पश्चिमी रेंज केसंयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सोमनाथ भारती को मालवीय नगर स्थित उनके आवास पर जाकर उनसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भारती फरार हो गए हैं

Absconding former Law Minister Somnath Bharti, will now take strict action

नोटिस के तहत विधायक भारती को द्वारका(नार्थ) थाने में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था। जब वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए तो पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मालवीय नगर स्थित उनके घर पहुंची थी।


सोमनाथ भारती घर पर भी नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विधायक शुक्रवार शाम तक पूछताछ में शामिल होने नहीं पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि विधायक भारती फरार हो गए हैं।

ये भी बताया जा रहा है कि सोमनाथ भारती ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा है। मगर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब उन्हें समय नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की शिकायत पर द्वारका थाने में बृहस्पतिवार को हत्या का प्रयास व घरेलू हिंसा आदि का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed