फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Absconding councilor arrested in case of extortion and assault on businessman in Ghaziabad

Ghaziabad: कारोबारी से रंगदारी व मारपीट मामले में फरार आरोपी पार्षद गरिफ्तार, दुकान के बाहर की थी मारपीट

Sat, 30 Nov 2024 10:57 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पार्षद की गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Absconding councilor arrested in case of extortion and assault on businessman in Ghaziabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन के मुख्य बाजार स्थित बी-15 निवासी सरिया-सीमेंट कारोबारी महबूब मलिक से रंगदारी मांगने और उसके विरोध में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पार्षद आदिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद से पहले पुलिस करीब पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


21 नवंबर को महबूब मलिक के घर में घुसकर करीब दर्जन भर लोगों ने उनसे मारपीट की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महबूब मलिक ने मामले में पार्षद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पार्षद आदिल मलिक ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही मारने की धमकी भी दी थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचकर बुरी तरह मारपीट कर लाठी-डंडे और सब्बल से तक जानलेवा हमला किया। 
विज्ञापन


मामले में शालीमार गार्डन पुलिस ने सात नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को देर शाम पुलिस ने मामले में फरार चल रहे पार्षद आदिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पार्षद की गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग अभी भी फरार चल रहे हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed