फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABP-Nielsen survey show that modi is more famous then kejriwal in delhi

100 दिन में ही केजरी से आगे निकले मोदी: सर्वे

Sat, 23 May 2015 09:39 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
ABP-Nielsen survey show that modi is more famous then kejriwal in delhi

अपने पहले कार्यकाल में मात्र 49 दिन शासन करने के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने दूसरे शासनकाल के 100 दिन पूरे करने जा रही है। रविवार को केजरीवाल सरकार अपना 100 दिन पूरा करेगी।

विज्ञापन


इन 100 दिनों में दिल्ली के लोग 'आप' की सरकार से कितने खुश या नाराज हैं इसे समझने के लिए एक टीवी चैनल ने आप के सौ दिन पूरे होने पर ओपिनियन पोल कराया है।
विज्ञापन


इस पोल में बताया गया है कि अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाएं तो कौन सी पार्टी सरकार बनाने की स्थिती में होगी। हालांकि एबीपी-नेल्सन सर्वे में लोगों से यह सवाल भी किया गया कि वह केजरीवाल सरकार के 100 दिन के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वे में जो मत सामने आए हैं वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए चिंता का सबब बन सकता है। असल में इस सर्वे में दिल्ली की झुग्गी झोपड़ियों के लोगों से जब यह सवाल किया गाय तो जवाब आप के लिए चौंकाने वाला था।

झुग्गी वालों ने दिया चौंकाने वाला जवाब

ABP-Nielsen survey show that modi is more famous then kejriwal in delhi

माना जाता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सबसे ज्यादा प्रभाव झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब लोगों के बीच है। एबीपी-नेल्सल सर्वे में जब इन लोगों से केजरीवाल सरकार के 100 दिन के कामकाज के बारे में पूछा गया तो उनमें से 43% लोग ही आप सरकार के सौ दिन से संतुष्ट नजर आए।

हालांकि इसी सवाल पर दिल्ली के आम लोगों में से 60 प्रतिशत लोगों का जवाब दिल्ली सरकार के पक्ष में रहा। आम आदमी पार्टी के पिछले सौ दिन के कामकाज पर दिल्ली के 60 प्रतिशत लोगों ने अपनी संतुष्टि जाहिर की है।

हालांकि जब लोगों से यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि केजरीवाल ने चुनाव के दौरान किए अपने वादों को पूरा किया है? तो कुछ लोगों ने माना कि कम से कम उन्होंने बिजली पानी के लिए जो वादा किया था उसे तो पूरा किया है जबकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि केजरीवाल अपने वादे पूरा करने में असफल रहे हैं।

क्या केजरीवाल ने संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया?

ABP-Nielsen survey show that modi is more famous then kejriwal in delhi

केजरीवाल ने मीडिया संस्‍थाओं पर निगाह रखने और उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जो निर्देश जारी किया था उस बारे में ज्यादातर लोगों का मानना है कि सरकार का यह कदम उचित नहीं था।

केजरीवाल और नजीब जंग के बीच चल रहे झगड़े पर जब लोगों से पूछा गया कि क्या केजरीवाल संवैधानिक संस्‍थाओं का अपमान कर रहे हैं? इस सवाल पर दिल्ली के लोगों की राय पूरी तरह बंटी हुई दिखी।

ओपिनियम पोल में शामिल 49 प्रतिशत लोगों का मानना है कि हां केजरीवाल सरकार संवैधानिक संस्‍थाओं का अपमान कर रही है। जबकि इसी सवाल पर 50 प्रतिशत लोगों का मानना है कि केजरीवाल सरकार ने संवैधानिक संस्‍थाओं का अपमान नहीं किया है।

दिल्ली में सबसे लोकप्रिय कौन?

ABP-Nielsen survey show that modi is more famous then kejriwal in delhi

दिल्ली की ज्यादातर जनता मानती है कि इस बार केजरीवाल सरकार अपना पांच साल का कार्याकाल जरूर पूरा करेगी। लेकिन इस सर्वे का सबसे महत्वपूर्ण सवाल था कि दिल्ली में सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं?

इस सवाल का जवाब केजरीवाल की नींद उड़ा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केजरीवाल के बीच लोकप्रियता के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली में 48 प्रतिशत लोग मानते हैं कि दिल्ली में सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जबकि 44 प्रतिशत जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री ‌अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

हालांकि इस पूरे सर्वे में सबसे निराश करने वाली खबर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए है। दिल्ली में महज 7 प्रतिशत लोग मानते हैं कि राहुल गांधी दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed