फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABP Nelson Survey: BJP Will Lead in Delhi Elections

सर्वेः दिल्ली में मोदी से बहुत पीछे हैं केजरीवाल

Tue, 11 Nov 2014 03:48 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
ABP Nelson Survey: BJP Will Lead in Delhi Elections

देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव भले ही विधान सभा के हैं लेकिन इसे देश भर में बेहद गंभीरता से लिया जाता है। इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री का जादू चलेगा या नहीं इस बात को लेकर सभी कयास लगा रहे हैं। ऐसे में एबीपी न्यूज और नेल्सन सर्वे ने खुलासा किया है कि दिल्ली में भी मोदी का जादू चलना तय है।

विज्ञापन


इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधान सभा में बीजेपी को 46 सीटें मिलेंगी जबकि पिछले चुनाव में बीजेपी से महज चार सीटें कम पाने वाली आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान होने वाला है।
विज्ञापन


एबीपी सर्वे में जहां बीजेपी को 46 सीटें मिल रही हैं वहीं आम आदमी पार्टी जिसे पिछले चुनाव में 28 सीटें मिली थीं। उसे नेल्सन सर्वे के मुताबिक केवल 18 सीटें ही मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वें में सबसे निराश करने वाला नतीजा कांग्रेस के लिए है। सर्वे के मुताबिक  दिल्ली विधान सभा चुनाव में इस बार कांग्रेस को केवल पांच सीटों से ही संतोष्ा करना पड़ सकता है।

हालांकि वोट प्रतिशत में भी इस रूझान को साफ देखा जा सकता है। सर्वे के मुताबिक जहां भापजा को 38% वोट मिल रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी को 26% और कांग्रेस को इस बार 22% वोट शेयर मिल रहे हैं।

मोदी सबसे लो‌कप्रिय नेता

ABP Nelson Survey: BJP Will Lead in Delhi Elections

इस सर्वे में आप के लिए एक अच्छी खबर ये है कि दिल्ली में अभी भी केजरीवाल ही मुख्यमंत्री की पसंद के मामले में सभी पार्टियों के नेताओं से आगे चल रहे हैं।

जहां 39% ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर अपनी पहली पसंद बताया वहीं 38% लोगों की पहली पसंद बीजेपी के नेता हर्षवर्धन हैं। जबकि सतीश उपाध्याय को केवल 4% लोग ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं।

इस सर्वे में भाग लेने वाले 61% लोग 49 दिन में केजरीवाल और आप के कामों से संतुष्ट हैं और उनका मानना है कि आम ने जो कुछ भी किया वह सही था।

हालांकि इस सर्वे ने जो सबसे महत्वपूर्ण खुलासा किया है वही प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में जाता है। दिल्ली में सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर अभी भी मोदी ही सबसे ऊपर हैं। 63% लोग मोदी को पसंद करते हैं जबकि उनके मुकाबले केजरीवाल महज 25% और राहुल गांधी महज 22% लोगों के ही पसंदीदा नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed