फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 7 lakh old notes found in Ladies Washroom in DLF Mall

डीएलएफ मॉल के लेडीज वॉशरूम में मिले सात लाख के पुराने नोट, पुलिस कर रही है जांच

Sun, 30 Sep 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
about 7 lakh old notes found in Ladies Washroom in DLF Mall
demo pic

सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के लेडीज वॉशरूम में बुधवार को सात लाख रुपये के पुराने नोट मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारियों ने डस्टबिन में पुराने नोट देखकर मॉल प्रबंधन को सूचना दी। पुलिस ने पुराने नोटों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने इन्हें मालखाने में जमा करा दिया है और मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर में पुलिस को पुराने नोट के बारे में सूचना मिली। पुलिस मॉल पहुंची तो पता चला कि लोअर ग्राउंड फ्लोर पर बने लेडीज वॉशरूम के डस्टबिन में पुराने नोटों की गड्डियां पड़ी हैं। 
विज्ञापन


डीएलएफ पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह न पुलिस टीम के साथ नोट बाहर निकलवाए। इनमें 15 नोट 1000 रुपये और 1370 नोट 500 रुपये के थे। सभी नोटों को जब्त करके थाने के मालखाने में जमा करवा दिया। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पुरानी नकदी मिलने की सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल की सुरक्षा पर सवाल

about 7 lakh old notes found in Ladies Washroom in DLF Mall
dlf mall

पुलिस ने मॉल प्रबंधन से वॉशरूम के बाहर की सीसीटीवी फुटेज ले ली है। सीसीटीवी में सुबह से लेकर दोपहर तक कई महिलाएं वॉशरूम जाती दिख रही हैं, लेकिन किस महिला ने वहां नोट रखे, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। दो साल पहले केंद्र सरकार ने नोट बंदी लागू की थी।

पुलिस की प्राथमिक जांच में मॉल प्रबंधन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि नोटबंदी के  दौरान किसी शोरूम में कहीं रुपये रखे रह गए हों, लेकिन जैसे ही सफाई हुई होगी तो नोट मिल गए जिन्हें मौका पाकर वॉशरूम में छिपा दिया गया। 

हालांकि, आशंका तो यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि किसी ने नोट बदलने का भरोसा दिया हो या फिर किसी शोरूम वाले ने कहा हो कि पुराने नोट लेकर लाओ, हम बदल देंगे, बाद में वह मुकर गया हो। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कोई बाहरी व्यक्ति मॉल में नोट लेकर कैसे घुस गया, क्योंकि गेट पर सघन चेकिंग (स्कैनिंग) भी होती है। प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मियों से बड़ी चूक भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed