{"_id":"5b3f7ae14f1c1b77468b4efb","slug":"about-5-years-of-imprisonment-for-taking-away-the-mobile-from-doctor-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मोबाइल छीनना शख्स को पड़ा भारी, मिली 5 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से मोबाइल छीनना शख्स को पड़ा भारी, मिली 5 साल की कैद
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सौंधी की अदालत ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से मोबाइल छीनने के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 5 साल कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई । जुर्माना न भरने पर उसे 2 साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सरकारी अधिवक्ता अनुराग हुड्डा ने बताया कि सिविल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद जिंदल 5 मार्च 2016 को सोहना रोड स्थित बीकानेर वाला रेस्तरां पर गए हुए थे। यहां देर रात लौटते वक्त जब वह अपनी स्कूटी को स्टार्ट कर रहे थे तो एक युवक ने उनकी जेब में रखा मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
आरोपी का पीछा करने के दौरान वह फरार हो गया। इस पर उन्होंने 6 मार्च को सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगाया हुआ। पुलिस ने इस मामले में 9 अप्रैल 2016 को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी सुभाष कुमार महतो के रूप में हुई। आरोपी गुरुग्राम में रहता था और यहां फूल बेचने का काम करता था। मामला अदालत में चला। आरोपी के खिलाफ जो सबूत और गवाह अदालत में पेश किए गए, उनसे आरोप साबित हो गए। इस पर अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई।