फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   About 45 lakh owed from Volvo's on roadways

वॉल्वो का रोडवेज पर करीब 45 लाख का बकाया

Wed, 19 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
 About 45 lakh owed from Volvo's on roadways
डेमो - फोटो : demo pic

वॉल्वो कंपनी का 45 लाख रुपये का भुगतान न करने का खामियाजा इन बसों से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है। डिपो में वॉल्वो की 20 बस हैं। जिनमें से 9 बसों का ब्रैक लगा हुआ है। अब रूट पर केवल आधी बसें ही चल रही हैं। 

विज्ञापन


खराब बसों का ठीक नहीं होने का कारण जो सामने आया है वह यह है  कि वॉल्वो कंपनी का रोडवेज पर करीब 45 लाख रूपये बकाया है। रूपये समय पर नहीं देने के कारण वॉल्वो ने रोडवेज डिपो में वॉल्वो बसों के मैकनिकों को वॉल्वो ने अपने पास हेड ऑफिस बुला लिया है। इस कारण बसों का काम नहीं हो पा रहा है। रोडवेज की वॉल्वो की सारी बसें लगभग चंडीगढ-गुरुग्राम के बीच चलती है और एक या दो बसें आगरा भी चलती है। 
विज्ञापन


वॉल्वों बसों के मेंटिनेस रखने का वॉल्वो कंपनी का तीन साल का एग्रीमेंट समाप्त हो गया। इसके बाद वॉल्वो बसों को ठीक करने के लिए रोडवेज ने वॉल्वो को वर्क आर्डर पर काम करने लिए सहमति बनी। 20 बसों के मेंटिनेस का करीब 45 लाख के बिल रोडवेज के पास बकाया पड़े हैं। बकाया राशि समय पर नहीं अदायगी नहीं होने के कारण वॉल्वो ने बसों का काम रोक दिया और अपने कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना  पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 20 में से 5 पांच बसों का एग्रीमेंट वॉल्वो के पास है जिनमें कोई भी खामी होती है तो उसका पूरा काम वॉल्वो अपनी तरफ से करता है। जबकि 15 बसों का एग्रीमेंट समाप्त होने के कारण उनका पूरा काम रोडवेज के जिम्मे है। इन बसों का काम वॉल्वो के कर्मचारी रोडवेज के वर्क आर्डर पर काम करते हैं। वर्क आर्डर में वो अपने काम का बिल बनाकर रोडवेज को देते हैं जिसमें बसों में डाला गया पार्ट और लेबर होती है। 


लेकिन पिछले काफी समय से उनके इन बिलों की अदायगी नहीं हो सकी। इन 9 बसों में से कुछ बसों में एसी नहीं चल रही किसी के इंजन में खराबी होने के कारण इन बसों को ब्रैक लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed