फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 3000 policeman stand with pm modi and cm yogi safety in noida

पीएम-सीएम की सुरक्षा में तैनात होंगे 3000 जवान, 400 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

Fri, 06 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Fri, 06 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
about 3000 policeman stand with pm modi and cm yogi safety in noida
pm modi cm yogi

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 9 जुलाई को 3000 से ज्यादा पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें से 2500 सिविल पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। लगभग 400 जवान ट्रैफिक पुलिस के होंगे जो कार्यक्रम स्थल के आसपास और नोएडा में प्रधानमंत्री आगमन के लिए आरक्षित मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नोएडा आगमन के लिए 21 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है। मानसून का समय होने के कारण प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से आने की संभावना भी काफी ज्यादा है। इस वजह से पुलिस बल व अर्ध सैनिक बलों की संख्या में और इजाफा करने पर विचार चल रहा है। बाहर से आने वाले जवानों के ठहरने के लिए पुलिस ने व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारियों को काफी गोपनीय तरीके से पूरा किया जा रहा है। तैयारियों में जुटे कर्मचारियों का सत्यापन कर उन्हें भी पहचान पत्र जारी किए गए हैं। कार्यक्रम वाले दिन ड्यूटी पर तैनात होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अलग से पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जिससे आसानी से उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पहचान पत्र के किसी को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने साथ लैपटॉप, ट्रांजिस्टर, कैमरा, बैग आदि नहीं रख सकते हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे के बीच होना प्रस्तावित है। ऐसे में कार्यक्रम में आमंत्रित होने वाले लोगों को शाम चार बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाना होगा। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। केवल आमंत्रण पत्र पाने वाले लोग ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed