फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abhishek Verma will be detective test in 1984 Sikh riots case

1984 सिख दंगा मामला: अभिषेक वर्मा का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, सीबीआई ने दी जानकारी

Fri, 31 Aug 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Verma will be detective test in 1984 Sikh riots case
अभिषेक वर्मा (फाइल)

1984 के सिख दंगा मामले में गवाह बने आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा का लाई डिटेक्टर टेस्ट 18 सितंबर को कराया जायेगा। सीबीआई अधिकारियों ने केस की सुनवाई के दौरान कड़कडड़ूमा अदालत के एसीएमएम अमित अरोड़ा की कोर्ट को यह जानकारी दी। मामला पुल बंगश इलाके में हुए दंगों में तीन लोगों की हत्या से जुड़ा है। एजेंसी ने कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दंगा पीड़ितों के वकील एचएस फूलका ने कहा कि केस की जांच में देरी करके सीबीआई जगदीश टाइटलर को बचा रही है। इसलिए सीबीआई ने कनाडा उच्चायोग को पत्र लिखने में दो साल का समय लगा दिया। कोर्ट ने 4 दिसंबर 2015 को कुछ खास बातों की जांच और जानकारी का निर्देश दिया था। इसके दो साल बाद सीबीआई ने जून 2018 में कनाडा उच्चायोग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


फूलका ने कहा कि कोर्ट ने उच्चायोग से होने वाली बातचीत व पत्राचार की जानकारी पीड़ित को देने का निर्देश 11 जुलाई 2016 को दिया था, ताकि जरूरी सहायता लेकर जांच में तेजी लाई जा सके। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि जब शिकायतकर्ता खुद जानकारी दे रहा है तो एजेंसी क्यों नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed