सुरक्षा और कैमरे की निगरानी के बीच मेट्रो स्टेशन से किया अपहरण
सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के पास से एक युवक के अपहरण होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सारन स्कूल रोड पर्वतीय कालोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई नरेश कुमार 17 जून को मेट्रो स्टेशन सराय ख्वाजा जाने के लिए कहकर निकला था।
उसके बाद घर वापस नहीं आया। रातभर उसकी खोजबीन की जाती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आश्कां है कि उनके भाई को किसी ने अगवा कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
लड़की को दिया था शादी का झांसा
वही दूसरी ओर इसी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी पंद्रह साल की बेटी 16 जून की दोपहर एक बजे शिवकालोनी पल्ला गई थी और वहीं से लापता हो गई।
उनका आरोप है कि शिव कालोनी निवासी अविनाश उर्फ अतुल शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है। एक अन्य मामले भी सारन थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को जिला भागलपुर, बिहार निवासी राकेश नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है।