फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAVAM in trap after showing 50-50 lakh cheque.

50-50 लाख के दो चेक दिखा कर फंसी आवाम

Wed, 04 Feb 2015 10:38 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
AAVAM in trap after showing 50-50 lakh cheque.

आवाम ने मंगलवार को फिर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। संगठन का आरोप है कि आम आदमी पार्टी को दो करोड़ रुपये का चंदा देने वाली कंपनियां काले धन को सफेद करती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर 50-50 लाख रुपये के दो चेक पेश किए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कंपनी के डायरेक्टर से कहां मिले।

'आप वॉलंटियर्स एक्शन मंच' (आवाम) हालांकि गोपाल गोयल ने यह नहीं बताया कि उनके पास इस चेक को हासिल करने के लिए 50 लाख रुपये कैसे आए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम इस चेक को दिखाकर यह बताना चाहते हैं कि दो करोड़ रुपये चंदा देने वाली कंपनियां काले धन को सफेद करती हैं। हमारा आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने इसी रास्ते को अपनाया है।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय से ‌मिले क्लीन ‌‌चिट पर चुप रही आवाम

AAVAM in trap after showing 50-50 lakh cheque.

केजरीवाल के पूर्व सहयोगी करण सिंह ने दावा किया ‌कि यह सभी दस्तावेज उन्हें आप के नेताओं के साथ रहने वाले वालंटियर्स ने उपलब्ध कराया है। उन्होंने इस दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया के करीबियों की ओर भी इशारा किया मगर नाम नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें निशाना बनाने के कारण ही वालंटियर्स उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी दस्तावेज उन्होंने 22 जनवरी से एक फरवरी के बीच में जुटाए हैं। उन्होंने इन सबके लिए आप के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों को जिम्मेवार ठहराया।

विदेशी फंड पर भी सवाल
संगठन के लोगों ने विदेश से आने वाले चंदे को लेकर भी सवाल उठाए हैं। विदेश से चार चेक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में वहां के लोगों से भारतीय पैसा इकट्ठा करके एक साथ आम आदमी पार्टी को भेज रहे हैं। हालांकि विदेशी फंड पर गृह मंत्रालय द्वारा क्लीन चिट मिलने के मामले में वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed