{"_id":"da4699d185570dd251993482e042f556","slug":"aattack-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का चाकू से गला रेता, खुद को भी किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का चाकू से गला रेता, खुद को भी किया जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में घरेलू विवाद के बाद हुए झगड़े में एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। बाद में उसने खुद के शरीर पर भी चाकू से कई वार कर डाले। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पीसीआर से दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वसंत विहार थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के दर्जिलिंग का रहने वाला रामकुमार (38) अपनी पत्नी कृपा (35) के साथ मुनिरका इलाके में किराए के मकान मं रहता है। रामकुमार पेशे से कुक है, जबकि कृपा घरों में खाना बनाने का काम करती है। रविवार रात को दोनों अपने घर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
किसी बात पर रामकुमार का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में रामकुमार किचन में गया और वहां से चाकू ले आया। रामकुमार ने कृपा के गले पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद उसने अपने हाथ सीने और गर्दन पर भी वार किए।
दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दोनों के रिश्तेदारों औेर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।