Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aastha Kunj Park rape case: 450-page charge sheet filed against three accused

आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की और उसके दोस्त को बनाया था निशाना, चाकू-पिस्तौल दिखाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार्जशीट में 57 गवाहों के बयान और एफएसएल रिपोर्ट शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया है। इसमें मोहम्मद आसिफ, हेमंत सिंह और मुकेश सिंह को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र में 57 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा, आरोपों को पुष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), फोरेंसिक साक्ष्य और पीड़िता के बयान को अहम आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वारदात 21 सितंबर की शाम की है। पीड़िता अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ आस्था कुंज पार्क गई थी। शाम करीब सात बजे तीनों आरोपी वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों किशोरों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि उन्होंने लड़के के साथ मारपीट की और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। जब लड़की ने अपनी मां से संपर्क करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाया। इसके बाद वे लड़के को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गए। आरोपपत्र में दर्ज पीड़िता के बयान के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर डराया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान भी की। उसने उनके उपनाम बताए, जिन्हें उसने वारदात के दौरान सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और सीडीआर से जुटाए साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपपत्र के मुताबिक, फुटेज में तीनों आरोपी वारदात वाले दिन सहित कई मौकों पर पार्क और उसके आसपास घूमते दिखाई दिए हैं। वहीं, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी घटना के समय के आसपास आरोपियों की पार्क में मौजूदगी का संकेत मिलने का दावा किया गया है। पुलिस का आरोप है कि वारदात के दौरान आसिफ ने अपने दोनों साथियों को फोन किया था। जांचकर्ताओं ने आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े, हथियार, वारदात के बाद भागने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अन्य भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए हैं। आरोपपत्र में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। इसमें जैविक नमूनों के विश्लेषण के साथ मोबाइल फोन से बरामद डिलीट डेटा का विवरण दिया गया है।
24 घंटे में हुई थी तीनों की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। आसिफ को 22 सितंबर को अमर कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। वहीं, हेमंत सिंह और मुकेश सिंह को श्रीनिवासपुरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। दोनों आपस में भाई हैं।
50 दिन में आरोपपत्र दाखिल
दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्कर्ष ने बताया कि शिकायतकर्ता, पीड़िता और उसके दोस्त से मिली जानकारी के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की गई। करीब 50 दिनों की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के घटनाक्रम को अदालत के सामने वैज्ञानिक तरीके से पेश करने के लिए सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

-पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 17 के तहत भी आरोपपत्र दाखिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं। यदि इन रिपोर्टों में मामले से संबंधित कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलता है तो उसे भी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed