{"_id":"28dc9ce76a1e54a59bf108aebd672503","slug":"aasra-sapna-scheme-that-will-soon-house-key-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा-सपना योजना : जल्द मिलेगी घरों की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा-सपना योजना : जल्द मिलेगी घरों की चाबी
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की दिल्ली-सहारनपुर योजना की आसरा-सपना योजना के आवंटियों को जल्द ही फ्लैटों की चाबी मिलेगी। नंबरिंग ड्रॉ होने के बाद अब परिषद ने आवंटियों के दस्तावेज मंगवाए हैं।
विज्ञापन
दस्तावेज पहुंचने के बाद उन्हें फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी। आसरा एक और सपना एक के करीब चार हजार फ्लैटों का नंबरिंग ड्रॉ पिछले माह हुआ था। योजना का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
ऐसे में परिषद अब फाइनल कॉस्टिंग की तैयारी में है। अंतिम कीमत निर्धारित होते ही फ्लैटों की चाबी आवंटियों को दी जाएगी।
इससे पहले आवंटियों से उनके जरूरी दस्तावेज मंगवाए गए हैं। योजना के फ्लैटों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अगले माह तक इसका पजेशन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन