फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aarushi murder case: Talwar couple may be released today

आरुषि हत्याकांड: आज हो सकती है तलवार दंपति की रिहाई

Mon, 16 Oct 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Mon, 16 Oct 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Aarushi murder case: Talwar couple may be released today
आरुषि-हेमराज मर्डर

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में करीब चार साल जेल की सजा काट चुके आरुषि के माता-पिता डॉक्टर राजेश तलवार और नूपुर तलवार की आज (सोमवार) को रिहाई हो सकती है।

विज्ञापन


मामले में कानून के जानकारों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद भी कोर्ट से जजमेंट की प्रमाणिक कॉपी नहीं मिलने के चलते शुक्रवार को उनका रिहाई परवाना जारी नहीं हो सका। उसके बाद द्वितीय शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते उनकी रिहाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


डिफेंस के अधिवक्ता मनोज शिशोदिया ने बताया कि ऐसे में डिफेंस के अधिवक्ता सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में जजमेंट की कॉपी पेश करेंगे। इसके बाद ही हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए विशेष कोर्ट से तलवार दंपति का रिहाई का परवाना जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- आरुषि मामला: हाईकोर्ट ने हेमराज की मर्डर थ्योरी पर सीबीआई को फटकारा

उल्लेखनीय है कि तलवार दंपति की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सितंबर 2016 से सुनवाई चल रही थी। 11 जनवरी 2017 को इस इस मामले में सुनवाई पूरी हुई। हाईकोर्ट ने केस में 12 अक्तूबर 2017 को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दंपति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जांच के दौरान सीबीआई तलवार दंपति के खिलाफ ऐसे सबूत पेश नहीं कर पाई जिसमें उन्हें सीधे दोषी माना जा सके। कोर्ट ने ये भी कहा ऐसे मामलों में तो सुप्रीम कोर्ट भी बिना पर्याप्त तथ्यों और सबूतों के किसी को इतनी कठोर सजा नहीं सुनाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed