फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last chance for admission to DU's undergraduate programs.

Delhi NCR News: डीयू के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
स्पॉट राउंड के दाखिले के लिए खाली सीटों की जानकारी आज जारी की जाएगी
विज्ञापन

-छात्र अपने डैशबोर्ड से खाली सीटों के लिए 24 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न प्रोग्राम में स्नातक दाखिले के लिए छात्रों को अंतिम मौका मिलने जा रहा है। डीयू रविवार आज स्पॉट राउंड-1 के दाखिले की प्रक्रिया को शुरू करेगा। इसके तहत 23 अगस्त को ही कॉलेजों में विभिन्न प्रोग्राम की खाली सीटों को जानकारी जारी होगी और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी। दाखिले के इच्छुक छात्र 23 से 24 अगस्त तक अपने डैशबोर्ड के माध्यम से खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। मालूम हो कि डीयू में अभी भी करीब पांच हजार से अधिक सीटें खाली हैं।
स्पॉट राउंड-1 में छात्रों को सीट को अपग्रेड करने व दाखिले को वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। इस राउंड में केवल वे छात्र दाखिला पाने के योग्य होंगे जिन्हें 22 अगस्त रात 11:59 बजे तक कहीं दाखिला नहीं मिल सका है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड से स्पॉट एडमिशन विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवार केवल उन्हीं प्रोग्राम-कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकेंगे, जिनमें उनकी श्रेणी के अनुसार सीटें खाली होंगी। सीट आवंटित होने के बाद उसे स्वीकार करना अनिवार्य होगा। इस राउंड में सीटों का आवंटन 25 अगस्त को किया जाएगा। छात्रों को आवंटित सीट को 25 से 27 अगस्त तक स्वीकार करना होगा। कॉलेज 28 अगस्त तक उसके आवेदन का सत्यापन व उसे मंजूरी प्रदान करेंगे। छात्रों को 29 अगस्त मध्यरात्रि तक फीस का भुगतान करना होगा। इस राउंड में छात्रों को सीट को अपग्रेड करने व दाखिले को वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। डीयू पहले ही इस सत्र के दाखिले की अंतिम तिथि की घोषणा कर चुका है। नियमित कॉलेजों में 31 अगस्त के बाद दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में साइंस, पंजाबी, संस्कृत में सीटें खाली
अन्य कोर्स के मुकाबले में साइंस, पंजाबी, संस्कृत की सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी की सीटें हैं। हालांकि सामान्य के लिए दाखिले का चांस कम ही है। खास बात यह है कि नामी कॉलेजों में कम और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि अभी जो सीटें खाली हैं वह इस राउंड तक भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed