फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap wrote letter to lg

आप ने चिट्ठी लिख दिए एलजी से जंग में नरमी के संकेत

Sat, 04 Jul 2015 01:34 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
aap wrote letter to lg

सरकार बनने के बाद से ही केंद्र सरकार और उपराज्यपाल के साथ चल रही तनातनी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने रुख में नरमी लाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि फिलहाल जरूरत इसकी है कि सरकार अपने काम के दम पर जनता का यकीन गहरा करे। रोजाना होने वाले नए-नए विवादों से सरकार के काम पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी संदर्भ में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने उपराज्यपाल नजीब जंग को खुली चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने सरकार से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जंग खत्म करना चाहती है आप

aap wrote letter to lg

दरअसल, दिल्ली सरकार का बजट पास होने के बाद पार्टी का मानना है कि उपराज्यपाल व सरकार में तनातनी से अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में अड़चन पैदा हो सकती है।


चिट्ठी में कहा है कि महिलाओं का सशक्तीकरण व उनकी सुरक्षा का मसला पार्टी के लिए बेहद अहम है। इसके लिए होमगार्ड की बसों में मार्शल की तैनाती करनी है। दिल्ली सरकार का प्रस्ताव आपके पास है।

पांडेय का कहना है कि आम लोगों के हित में प्रस्ताव को मंजूर किया जाए। पांडेय ने इसी तरह एसीबी के मसले पर चल रही तकरार का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने कोर्ट के फैसले की नजीर देते हुए कहा है कि एसीबी उपराज्यपाल की जगह चुनी हुई सरकार को रिपोर्ट करेगी। उन्होंने इस मसले पर भी सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed