{"_id":"e4a8136da131c64f838fa096f55f95e1","slug":"aap-would-aware-people-about-bjp-rule-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 12 Jul 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जनहित के जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन भी छेड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को गुडगांव के ब्लेसिंग गार्डन में हरियाणा आम आदमी पाटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, दिल्ली विधायक व हरियाणा प्रभारी नरेश बाल्यान और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जयहिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
सम्मेलन में जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर नए कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। इसका मकसद बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। इसमें खट्टर सरकार की नाकामियों आंदोलन का निर्णय लिया गया। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन की।
पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कार्यकर्ताआें की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन है।
राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए ही इसका गठन किया गया है। सम्मेलन के दौरान संजय सिंह ने गुडगांव सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी, अभय पूनिया,मंजीत जेलदार, शम्मी अहलावत, टीएन कोल, सुरेश कुमार, राजेन्द्र पाठक, दिनेश कुमार और अतर सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री ना खाएंगे और ना खाने देंगे का वादा कर शासन में आए थे। मगर व्यापम और ललित मोदी कांड में लिप्त अपने मंत्रियों और मुख्यमंत्री पर वह काई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह आईजी स्तर के अधिकारी को धमका रहे हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में खटारा सरकार चल रही है। राज्य की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है।